फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क की बदहाली पर मेयर नाराज

Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर निगम अंबाला के मेयर रमेश मल ने शनिवार को इंदिरा पार्क अंबाला छावनी का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में उगे घास व सफाई की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निगम के अधिकारियों को बुधवार तक पार्क की सफाई करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी निष्ठा और लग्न के साथ पूरा करें। जो अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करता पाया गया, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले मल ने जोगीवाड़ा में नहरी पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे टी-प्वाइंट सही स्थान पर न लगाने सहित कुछ अन्य शिकायतें बताई। मेयर ने मौके पर मौजूद निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाते समय इस बात का ध्यान रखें कि क्षेत्र का कोई भी घर नहरी पेयजल सुविधा से वंचित न रहे। इस अवसर पर पार्षद बृज लाल सिंगला, परविंद्र परी, राम नगर कालोनी के प्रधान जसवंत सिंह, जोगिंद्र पाल मल, इंद्रजीत, बलजिंद्र शर्मा, जयपाल गहलोत, देस राज और नवजोत व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें