फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट का सौदागर काबू, रिमांड पर

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला/मुलाना। सीआईए स्टाफ ने शनिवार को मुलाना के डुलियानी गांव में छापामारी कर एक व्यक्ति से 16 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी सहारनपुर के नकुड़ का रहने वाला है। वह यहां किराए के मकान में रहकर जाली नोटों का धंधा करता था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की रिमांड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सहारनपुर के नकुड़ गांव का रहने वाला सलीम यहां मुलाना के डुलियानी में किराए के एक मकान पर रहता था और यहां से कटड़ा और कटड़ी की खरीद करके उसे यूपी में बेचता था। इसी आड़ में वह नकली नोटों की तस्करी भी करता है।
सीआईए को सूचना मिली की सलीम के पास हजारों रुपये के नकली नोट है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने दबिश देते हुए सलीम को काबू कर लिया। इससे जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो सलीम ने सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने सलीम से 16 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। सलीम को लेकर पुलिस अब यूपी के विभिन्न जिलों में दबिश देगी।
सीआईए स्टाफ विजय दहिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डुलियाना में पीर के पास सलीम को पकड़ा गया था। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 32 नोट पांच-पांच सौ के मिले जिनको चैक करवाया गया तो वह नकली निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें