फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक दाने के 59 बैग चोरी

Thu, 16 May 2013 05:31 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव मंडोर स्थित एक फैक्टरी से चोरों ने प्लास्टिक दाने के करीब 59 बैग चोरी कर लिए हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में जसप्रीत सिंह निवासी बादशाही बाग अंबाला शहर ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

जसप्रीत ने बताया कि मंडोर गांव में प्लास्टिक के रस्से बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि उनकी लेबर अपने घर गई थी, जिसके चलते फैक्टरी पिछले बीस दिनों से बंद थी। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी लगी कि फैक्टरी के ताले टूटे हुए हैं। इस पर जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर चैक किया, तो पता चला कि फैक्टरी से करीब 59 कट्टे प्लास्टिक दाने के चोरी हुए हैं, जिनकी कीमती करीब डेढ़ लाख रुपए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--------------

दुकानदारों का विवाद, आज होगा फैसला
अंबाला। गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के पास बनी दुकानों के विवाद पर वीरवार को फैसला होगा। पंजोखरा पुलिस के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधन और दुकानदारों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि पार्किंग निर्माण को लेकर ही विवाद चल रहा था, जबकि दुकानों के आगे रेत आदि डाल दिया गया था। उधर, एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह का दावा है कि इस विवाद का निपटान कर दिया गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि विवाद को लेकर वीरवार को फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें