फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों में रुपये, असमंजस में एसएमसी

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा शिक्षा विभाग का भी कमाल है। एक ओर शिक्षा विभाग ने इस सत्र में बिना किताबों के ही शैक्षणिक सत्र शुरू करवा दिया है, वहीं दूसरी ओर, अब सभी सरकारी स्कूलों के खातों में एक ही दिन में कुछ घंटों के भीतर दो बार हजारों रुपये सरकारी स्कूलों की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के खातों में पहुंच गई है।
विज्ञापन

हजारों रुपये एसएमसी के खातों में तो पहुंच गए, लेकिन रुपये आए सवा माह बीत चुका है, लेकिन आज तक स्कूलों को यह नहीं बताया गया कि ये रुपये किस लिए हैं। दूसरी सबसे बड़ी हैरानी की बात यह कि जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में सूचना नहीं है कि यह रुपया आखिरकार किस मद के लिए एसएमसी के खातों में पहुंचा है। इसी बात को लेकर सभी स्कूलों की एसएमसी पसोपेश में है। जिले में कुल 799 सरकारी स्कूल है। सभी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) बनी हुई है। स्कूलों में विकास संबंधी व छात्रों से संबंधित किसी भी सामान की खरीद-फरोख्त एसएमसी के माध्यम से ही होती है। विभाग इसके लिए सीधे एसएमसी के खातों में रुपये डालकर उन्हें निर्देश व मानक भेज देता है, जिसमें यह अंकित होता है कि किसी समान की खरीद-फरोख्त किन शर्तों के साथ करनी है।

यहां उलझ गई एसएमसी
कुछ स्कूलों के मुखिया ने बताया कि 11 मार्च 2013 को पहले 12 बजे और फिर दोपहर 2 बजे हजारों रुपये एसएमसी के खातों में पहुंचे। उनके अनुसार इस रुपये को किस मद में खर्च करना है किन मानकों के साथ खर्च करना है और कब तक खर्च करना है यह सभी निर्देश गाइड लाइंस के बाद सभी स्कूलों में पहुंच जाते हैं, लेकिन इस बार तो सवा माह बीत गया, एसएमसी व स्कूल मुखिया को यही मालूम नहीं चला कि आखिरकार यह फंड क्यों जारी हुआ है और किस मद में इसे खर्च करना है। स्कूल मुखिया व एसएमसी इस बारे में जिला शिक्षा विभाग से कई बार इस बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। स्कूल मुखिया के अनुसार अब बिना मद की सूचना के यह बजट खर्च नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


हां, मुझे मालूम चला है कि एसएमसी के खातों में हजारों रुपये आए हैं। इस बारे में अभी उनके पास भी सूचना नहीं आई है कि इसे खर्च कैसे करना है। इस बारे में मैं निदेशालय से मालूम करवाता हूं, ताकि समय पर इस राशि का सही मद में खर्च किया जा सके।
विज्ञापन

-अनिल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें