अंबाला। शहर स्थित सोनिया कालोनी में रविवार रात को एक घर से चोरों ने घर के अंदर ही खड़ी हुई कार का टायर चुरा लिया। घरवालों को घटना की जानकारी सुबह मिली। सोनिया कालोनी के मकान नंबर-29 मुकेश महेश्वरी के घर से अंदर खड़ी कार के नीर्चे इंटें लगाकर रविवार रात को चोरों ने बड़ी चतुराई से पिछला एक टायर रिम समेत चुरा लिया। यह काम इतना सफाई से किया गया कि इसका पता घर में सो रहे लोगों को भी नहीं पता लग सका। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।