अंबाला। सिविल अस्तपाल में सोमवार को बेहोशी की हालत में एक विवाहित युवती मिली। जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। युवती के मुंह पर काफी चोंटे लगी हुई थी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया था। बताया जा रहा है कि युवती का नाम पूजा है वह जगाधरी गेट के पास रहती है। लेकिन उसके परिवार का कोई सदस्य शाम तक नहीं आया था। वहीं युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां वह कुछ भी नहीं बता पा रही है। अस्पताल में युवती के सिर पर लगी चोट का इलाज किया गया है। युवती बेहोशी की हालत में है।