अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिए अंबाला रेल मंडल की ओर से रविवार को दो मेगा ब्लॉक लिए जाएंगे। रेलवे द्वारा यह ब्लॉक राजपुरा-धुरी रेल सेक्शन पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे और सरहिंद-नांगलडैम सेक्शन पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 64511 सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर को अंबाला कैंट-ऊना के बीच रद्द किया जाएगा जबकि 64512 ऊना-सहारनपुर पैसेंजर ऊना-अंबाला के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 54551 अंबाला कैंट-बठिंडा पैसेंजर एक घंटा लेट होगी जबकि ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस और 64564 अंदौरा-अंबाला कैंट पैसेंजर पौना घंटा लेट होगी।