अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए सभी बूथों पर 23 से 24 फरवरी को एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र व्यक्ति मतदाता सूचि में अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। इस बारे में सुपरवाइजरों की एक बैठक की गई। इसमें 03 नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कानूनगों राजेश कुमार ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ में 211 बूथ है और सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे। आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदाता चुनाव में भाग लें इसके लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए यदि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं है, तो 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक पात्र व्यक्ति फॉर्म -6 में दो पासपोर्ट आकार के फोटो और निवास प्रमाण आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर सुविधा के लिए प्रस्तुत रहेंगे।