फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रबंधन से अवकाश लेकर जा रहे हैं कश्मीरी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुलाना। इसे दहशत कहिए या पुलिस सुरक्षा की कमी। एमएम यूनिवर्सिटी के कश्मीरी छात्र पुलिस सुरक्षा के बीच कैंपस छोड़कर टुकड़ियों में जा रहे हैं। कोई बस में तो कोई कश्मीरी छात्र किराये का वाहन लेकर कालेज छोड़ चुके हैं, जबकि पुलिस दल बल एमएम यूनिवर्सिटी में गेट व हास्टल में हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि वे यूनिवर्सिटी प्रबंधन से कुछ दिन छुट्टी लेकर जा रहे हैं। एसपी व डीसी ने कश्मीरी छात्रों को न जाने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि वह यहां से न जाएं, उनको पुलिस सुरक्षा दी जा रही है। साथ ही परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। इसके बाद कश्मीरी छात्र रात में रुक गए थे लेकिन उसके बाद सुबह होते ही जाने लगे।मुलाना पुलिस वीडियो वायरल की जांच कर रही है। वायरल वीडियो में कहा गया है कि कश्मीरी युवक व युवतियां जो मुलाना में किराए पर रह रहे हैं वह 24 घंटे में किराए के मकान खाली कर दें। इसके चलते करीब 150 कश्मीरी छात्र कालेज छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन


कोट्स
कालेज छोड़कर काफी संख्या में छात्र चले गए हैं। कितने जा चुके हैं इसका कोई अनुमान नहीं है। वह कालेज प्रबंधन से अवकाश लेकर जा रहे हैं। कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस कालेज में पहले की तरह तैनात है।
विज्ञापन

- सुधीर तनेजा, डीएसपी बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें