फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का पहिया जंग खा रहा था, ठीक कराया अब दौड़ रहा है : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले की सरकारों में विकास का पहिया जंग खा रहा था, अब दौड़ रहा : विज
विज्ञापन

फोटो नंबर : 5, 6 व 7
-मंत्री अनिल विज ने स्टाफ रोड पर किया लघु सचिवालय और केंद्रीय पुस्तकालय का शिलान्यास
-बोले-अब नौकरियों की दुकानें नहीं सजती बल्कि काबिल प्रार्थियों को मिल रही
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि बीती सरकारों के समय विकास का पहिया जंग खा रहा था। इस पहिये को अब ठीक कराया है और अब यह पहिया लगातार दौड़ रहा है। मंत्री विज सोमवार सुबह स्टाफ रोड पर 41.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लघु सचिवालय वं केंद्रीय पुस्तकालय का शिलान्यास करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी कार्यालय होने से भविष्य में छावनी की जनता को इसका लाभ मिलेगा। अब तक अपने कार्य कराने के लिए लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ता था, मगर अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने इस कार्य को अंजाम देने के लिए कार्यक्रम में मौजूद डीसी शरणदीप कौर बराड़ का विशेष आभार जताया। कार्यक्रम में एसडीएम सुभाष सिहाग, भाजपा महासचिव राजीव डिंपल, अजय बवेजा, गुरपाल माजरा, विजेंद्र चौहान, बलकेश वत्सव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व सरकारों पर साधा मंच से निशाना
मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की मंडियों पर अंकुश लगाकर सेवा के नये अध्यायों का सूत्रपात किया है। पिछली सरकारों में सीएलयू में धांधलियां होती थीं लेकिन वर्तमान सरकार में धांधलियां खत्म हुई हैं और पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है। अब नौकरियों की दुकानें नहीं सजतीं बल्कि काबिल बच्चे अपनी मेहनत के बल पर नौकरियां हासिल कर रहे हैं। पूर्व में कैंट को सब डिवीजन बनाने के नाम पर केवल कमेटियां बनती थीं और लोगों को बरगलाकर लघु सचिवालय व अन्य सुविधाएं देने का झूठा आश्वासन दिया जाता था। मगर भाजपा ने इस सपने को साकार किया है।
स्वास्थ्य विभाग की पांच योजनाओं का मोदी करेंगे शिलान्यास
मंत्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कुरुक्षेत्र में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, जिसमें उनके स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पांच योजनाएं शामिल हैं।

केजरीवाल अंबाला आकर देखें चिकित्सा सुविधा
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री विज ने कहा कि केजरीवाल अंबाला आकर स्वास्थ्य सुविधाओं को देखें। यहां पर मात्र 46 हजार रुपये में स्टंट डालने का काम किया जाता है, जबकि बीपीएल परिवारों को यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है। इसलिए वह यहां आकर चिकित्सा सुविधाओं को देखें और लोगों का भ्रमित न करें।

बसपा का यह गठबंधन भी टूट जाएगा
विज ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा विशेषकर बसपा गठबंधन करती है, जो कुछ समय बाद ही टूट जाता है, जैसा कि पहले बसपा ने हजकां से फिर इनेलो से और अब लोसपा से गठबंधन किया है। यह गठबंधन भी कुछ दिन बाद टूट जाएगा।
विज्ञापन


छात्राओं ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
पुराने केंद्रीय पुस्तकालय के स्थान पर लघु सचिवालय एवं केंद्रीय पुस्तकालय बनने से विद्यार्थियों के लिए दिक्कत उत्पन्न हो गई है। पूर्व में वह पुस्तकालय में बैठकर घंटों पढ़ाई कर लेते थे। मगर अब भवन टूटने से खासकर बाहर से आने वाले विद्यार्थी परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंत्री विज को ज्ञापन सौंपा। मंत्री विज ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों ने एसडीएम सुभाष सिहाग से भी जगह उपलब्ध कराने की मांग उठाई, जिसपर उन्होंने बताया कि जल्द इसका हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें