फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 75 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 75 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत 60 वर्ष की आयु से अधिक श्रमिकों को बोर्ड की ओर से मिलने वाली 1000 की मासिक पेंशन को बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सितंबर में की जा चुकी है। राज्यमंत्री शहजादपुर में कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के संगठित और असंगठित दो क्षेत्र हैं। हरियाणा में लगभग 25 प्रतिशत श्रमिक संगठित क्षेत्र में और 75 प्रतिशत श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं। आज प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 7 लाख 76 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 5 लाख 8 हजार से अधिक सदस्य सक्रिय हैं। इनके तथा इनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर शिवालिक बोर्ड के सदस्य अश्वनी अग्रवाल, ओमप्रकाश राणा तथा सरपंच कैप्टन केहर सिंह धनाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें