फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार कर रही वादाखिलाफी : मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही वादाखिलाफी : मिश्र
विज्ञापन

फोटो नंबर : 19 व 20
नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन की बैठक संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन की बैठक रेल विहार स्थित नया बारात घर में हुई जिसमें एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्र सहित नरेंद्र शर्मा व अध्यक्ष एसके त्यागी मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। महासचिव मिश्र ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वादाखिलाफी कर रही है। खाली पदों को न भरने की वजह से कर्मचारियों पर कार्य का बोझ बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से नियमों की अनदेखी हो रही है और खतरा बढ़ रहा है। विडंबना यह है कि नई पेंशन स्कीम लागू करके 2004 के बाद वाले कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक हालत खराब होती जा रही है। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा, सिस्टम में व्यापक भ्रष्टाचार, अधिकारियों की तानाशाही, कॉलोनियों की दुर्दशा व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नई पेंशन योजना रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सातवें पे कमीशन की विसंगतियों को तुरंत दूर कर न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने, फिटमेंट फार्मूला में बदलाव करने, रनिंग स्टाफ के रनिंग अलाउंस आरएसी 1980 के फार्मूले के अनुसार लागू करने, रेलवे क्वार्टरों की रिपेयरिंग का प्रबंधन करने आदि की मांग उठाई गई। इससे पहले यूनियन के मंडल सचिव सीएस बाजवा ने यूनियन नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें