कॉजेल में एक वाटर कूलर बदला, दूसरा किया ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राजकीय कॉलेज में पिछले दिनों विद्यार्थियों को पीने की पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा था और कॉलेज में पानी न आने के कारण विद्यार्थी गुरुद्वारे में लगे कूलर का सहारा ले रहे थे, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों के समक्ष रखा। इसके पश्चात सोमवार को कॉलेज में बीएएमसी विभाग के बाहर रखे हुए पुराने कूलर को ठीक करवाया गया और दूसरे खराब कूलर के स्थान पर नया कूलर रखा गया। इसके पश्चात विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से भी पानी की समस्या को पूर्ण रूप से हल करने के और आगे ऐसी समस्या न आने के बारे में बताया।