फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव नहर में तैरता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शव नहर में तैरता मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। बिंजलपुर गांव से 2 अगस्त को लापता हुए 22 वर्षीय युवक का शव अमादलपुर यमुनानगर नहर में तैरता मिला। युवक यमुनानगर कॉलेज में दाखिला लेने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। जांच में सामने आया कि युवक ताजेवाला बांध पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद वारिसों को सौंप दिया।
पवन कुमार निवासी बिंजलपुर ने बताया कि उसका भतीजा ललित कुमार 2 अगस्त को घर से कालेज में दाखिला लेने के लिए गया था। वह बोल कर गया था कि यमुनानगर से अपनी मौसी के घर जाएगा, जिसके चलते परिजन निश्चिंत हो गए। अगले दिन परिजनों ने ललित की मौसी को फोन किया तो पता चला कि ललित वहां पहुंचा ही नहीं। उसके दोस्तों से पता किया तो पता चला कि वह कालेज भी नहीं गया जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे किसी ने पवन को फोन पर सूचना दी कि कोई शव अमदालपुर गांव के पास नहर में मिला है। परिजनों ने मौके पर जाकर शिनाख्त की। नहर से मिला शव ललित का था। इसके बाद परिजनों ने मुलाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ताजेवाला बांध पर सीसीटीवी में कैद हुआ ललित
मुलाना पुलिस ने ताजेवाला बांध पर लगे सीसीटीवी कैमरों की 2 अगस्त की फुटेज देखी, जहां ललित अकेला घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके बाद रविवार दोपहर को अमदालपुर के पास नहर में ललित का शव तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक पैर फिसलने के कारण नहर में जा गिरा, जहां पानी गहरा होने के कारण युवक की डूब जाने से मौत हो गई ।
विज्ञापन

यह बोले जांच अधिकारी
जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक दो अगस्त से घर से लापता था। परिजनों ने मुलाना पुलिस को रविवार सुबह ही शिकायत सौंपी थी जिस पर कार्रवाई आरंभ कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें