फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलि खेल प्रतियोगिता के लिए लगेगी कई किलोमीटर की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल प्रतियोगिता के लिए लगेगी कई किलोमीटर की ‘दौड़’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों को कई किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ेगी। यह प्रतियोगिता सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम के साथ-साथ अन्य स्थानों पर होगी। इससे पहले कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में आधे से अधिक इवेंट्स होते थे, लेकिन स्टेडियम के अपग्रेडेशन कार्य के चलते यहां पर खेल होने मुश्किल हैं। कैंट की ब्लाक स्तरीय गेम्स में भी अलग-अलग स्कूलों में करवानी पड़ी थीं।
स्कूल गेम्स के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को विभिन्न खंडों से कई किलोमीटर की दौड़ लगाकर सिटी जाना होगा। सूत्रों की मानें तो ब्लाक लेवल पर ही गेम्स के आयोजन को लेकर परेशानियां उठानी पड़ी, जबकि इवेंट स्थल को लेकर भी दिक्कतें हुईं। दूसरी ओर इसी तरह की परेशानियां जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी देखने को मिलेंगी, क्योंकि जिन प्राइवेट स्कूलों के पास व्यवस्थाएं हैं, उनसे टाइअप करने में दिक्कतें आती हैं। अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में अपग्रेडेशन का काम पिछले साल से जारी है। यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि अगले साल तक यह पूरा हो सकता है। इसी स्टेडियम में कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता था, जिससे आसानी हो जाती थी। अब स्थिति यह है कि नारायणगढ़, मुलाना, शहजादपुर, साहा, अंबाला कैंट से खिलाड़ियों को सिटी जाना होगा।
विज्ञापन

9 अगस्त से जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का आयोजन 9 अगस्त से किया जाएगा। इसके तहत अंडर-11 व 14 लड़कों की प्रतियोगिताएं 9 व 10 अगस्त को होंगी, जबकि लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं 11 व 12 अगस्त को होनी हैं। इसी तरह लड़कों की अंडर-17 व 19 प्रतियोगिताएं 27 व 28 को होंगी, जबकि लड़कियों की प्रतियोगिताएं 29 व 30 अगस्त को होंगी।
विज्ञापन

--------
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए व्यवस्था की गई है। आयोजन कमेटी की देखरेख में यह प्रतियोगिताएं होंगी। खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार से सुविधा है ताकि उनको दिक्कतें न हों।
-राजेंद्र सिंह जिंदू, एईओ स्पोर्ट्स शिक्षा विभाग अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें