फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए आपस में भिड़ रहे हरियाणा-पंजाब के जमींदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों के लिए आपस में भिड़ रहे हरियाणा और पंजाब के जमींदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एडवांस में पैसे, मुफ्त में मोबाइल फोन पर बात करने की सुविधा, टीवी, रहने-खाने की व्यवस्था देने के दावे किसानों द्वारा धान रोपाई करने वाले मजदूरों को देने के किए जा रहे हैं। इन सभी सुविधाओं का वादा करने के बाद भी हरियाणा व पंजाब के जमींदारों को धान रोपाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। मजदूरों की तलाश में सैकड़ों जमींदार अपने खेत-खलिहान छोड़कर अंबाला रेलवे स्टेशन पर रात-दिन डेरा डाले हुए हैं। जमींदार ट्रेनों के डिब्बों में जाकर मजदूरों की तलाश में आपस में भिड़ रहे हैं। स्टेशन पर जमींदार बिहार के मजदूरों को एक-दूसरे से बढ़ाकर रेट आफर कर रहे हैं। यही नहीं बिहार से आने वाले मजदूरों को जबरन ऑटो में बैठाया जा रहा है। ये सब पुलिस के सामने हो रहा है, लेकिन वह जमींदारों के आगे लाचार बनी हुई है।
हरियाणा में 15 और पंजाब में 20 जून से रोपाई शुरू
हरियाणा सरकार ने 15 और पंजाब सरकार ने 20 जून की तारीख धान रोपाई के लिए निर्धारित की है। अंबाला रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की तलाश करने पहुंचे पटियाला के एक जमींदार सुखदेव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से धान रोपाई के लिए आने वाले मजदूर पंजाब में कम पहुंच रहे हैं, इसलिए हमें अंबाला आकर मजदूरों को ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर बोले-जबरदस्ती कर रहे किसान
बिहार से ट्रेन से अंबाला रेलवे स्टेशन पर उतरे नंदलाल ने बताया कि हरियाणा-पंजाब के जमींदार हमारे साथ ज्यादती कर रहे हैं। हमारे कई साथियों को जबरन ऑटो में बैठा कर ले गए हैं। वे धान की रोपाई के लिए पैसों का लालच दे रहे हैं। वहीं बिहार के गया जिले के मोहन ने बताया कि यह बहुत गलत है। हमें खरीदा जा रहा है। किसान हमारे साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। यहां पुलिस मौजूद है, पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें