फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को 2019 में जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता : सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को 2019 में जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता : सैलजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/अंबाला कैंट।
राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त करने का सपना देखने वाली भाजपा को 2019 के चुनावों में जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। कर्नाटक में जो भी प्रकरण हुआ, उसने देश के लोकतंत्र को बहाल किया है। वे रविवार को गांव बलाना में कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह पूनिया द्वारा आयोजित जनाधिकार रैली में संबोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश में दमनकारी नीतियां अपनाकर लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है, लेकिन जिस तरह कर्नाटक में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, उससे सच्चाई की जीत हुई है। भाजपा की विधायकों को खरीदने की नीति बुरी तरह से विफल साबित हुई। अब मोदी की विदाई का युग शुरू हो चुका है। जो भाजपा पूरे देश में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रही थी, उसे मुंह की खानी पड़ी है। सैलजा ने कहा कि यदि प्रदेश की बात करें तो पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश के कर्मचारी सरकार से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान परेशान है। किसानों का इस सरकार ने जबरदस्ती फसली बीमा किया, लेकिन जब उन किसानों की फसलें आगजनी में नष्ट हुई तो इस फसली बीमा में उस नुकसान को कवर करने का कोई प्रावधान नहीं था। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, राजपाल भूखड़ी, प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, किरण बाला जैन, सेठ मदन लाल, राजकुमार गामा, अशोक बरतिया, आशीष टक्कर, लवली नंबरदार भड़ी, सतनाम बलाना, बलविंद्र सिंह, जोगिंद्र बलाना, हिम्मत सिंह, रिंपी नन्यौला, तरसेम जंधेड़ी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अंबाला कैंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस मानती है कि कर्नाटक चुनाव में उनके पास बहुमत नहीं है। भाजपा खुद को दूध का धुला क्यों कह रही है। कर्नाटक प्रकरण में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह दोनों ही एक्सपोज हुए हैं। सैलजा ने कहा कि एमएलए को खरीदने की हर संभव कोशिश की गई थी। वहीं ईवीएम पर सैलजा ने कहा कि कहीं न कहीं सामान्य लोगों के बीच शक जरूर है, लेकिन हम बिना किसी सबूत के कुछ कह नहीं सकते, ऐसे बोलना छोटी सोच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें