फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने कपड़े की दुकान के चटकाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने कपड़े की दुकान के चटकाए ताले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शहर के दर्जी चौक में कपड़ों की दुकान का ताला खोलकर चोर बीती रात नकदी समेत हजारों रुपये के कपड़े ले गए। दिलचस्प बात यह है कि चोरी के बाद चोरों ने दुकान का ताला भी लगा दिया। शुक्रवार सुबह जब दुकान मालिक विजय कुमारी ने दुकान खोली तो अंदर रखे लेडीज सूट बिखरे हुए थे और दुकान के गल्ले से हजारों रुपये और सूट चोरी हो चुके थे। मामले की सूचना मिलते ही चौकी नंबर तीन के इंचार्ज संजय सूद ने मौके पर पहुंच कर जांच की। चोरों ने ताला कैसे खोला इसको लेकर अभी संशय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें