फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का रेट पूछने पर कारिंदों व युवकों के बीच चले तलवारें व राड

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब का रेट पूछने पर बहस, कारिंदों और युवकों में चलीं तलवारें और रॉड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सिटी के साथ सटे गांव कालूमाजरा में शनिवार को शराब की पेटी का रेट पूछने को लेकर ठेकेदार के कारिंदे और दो युवकों में बहस हो गई। बहस ने झगड़े का रूप ले लिया जिसके बाद जमकर तलवारें और रॉड चलीं। हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को मामूली चोट पहुंची है। तीनों घायलों को सिटी सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां मामूली चोट लगे व्यक्ति को उपचार के बाद तुरंत छुट्टी दे दी गई जबकि दूसरे पक्ष के दो अन्य अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


हमले में घायल गांव सिंघावाला के जसप्रीत ने बताया कि वह शनिवार दोपहर भाई गुरुप्रीत के साथ बाइक पर गांव कलाल भट्टी खेतों में गेहूं की फसल देखने जा रहे थे। बीच रास्ते कालूमाजरा के पास बने ठेेके पर वह शराब के रेट पूछने के लिए रुक गए। रेट पूछने पर ठेकेदार का कारिंदा भड़क गया और बाइक से नीचे उतरते ही गाली देने लगा। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई लेकिन लोगों द्वारा बीच-बचाव के बाद दोनों अपने खेतों की तरफ निकल गए। घायल जसप्रीत ने आरोप लगाया कि करीबन 20-25 मिनट बाद जब वह अपने खेतों से वापिस लौटते हुए ठेके के पास पहुुंचे तो ठेकेदार के कारिंदों ने अपने अन्य दर्जनभर साथियों संग मिलकर उन्हें घेर लिया और रॉड, तलवारों से हमला बोल दिया। वहीं दूसरी ओर ठेकेदार के कारिंदे सुशांत का आरोप है शराब का रेट पूछने पर युवक उनसे गाली गलौज कर रहे थे। कहासुनी के कुछ देर बाद दोनों युवक अन्य दो ओर युवकों को लेकर आए और तलवारों से उनपर हमला किया। लेकिन तभी बीच बचाव कर रहा रंजित नगर का गुन्नी हमले में घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें