फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कालेज की सुरक्षा व अन्य पहलुओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
होम्योपैथिक कॉलेज बनाने को प्रस्तावित जमीन का डीसी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कैंट के नजदीक बनने वाले प्रस्तावित होम्योपैथिक राजकीय कॉलेज के लिए गांव खुड्डा कलां, मंगलई व गांव खुड्डी में पंचायती जगह का निरीक्षण किया ताकि महाविद्यालय बनाने की सही जगह का चयन हो सके। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों से राजकीय कॉलेज बनाने की जानकारी लेते हुए विस्तार से चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सुभाष चंद सिहाग, नायब तहसीलदार नरेश कौशल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल, डॉ. राजेश कुमार और गांव खुड्डाकलां सरपंच बृजमोहन चौहान मौजूद रहे। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सबसे पहले गांव खुड्डा कलां में जाकर पंचायती जमीन वाली जगह का निरीक्षण करते हुए वहां की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद गांव खुड्डी और मंगलई में जाकर पंचायती जमीन देखी। उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से अंबाला छावनी के नजदीक होम्योपैथिक राजकीय कालेज बनाए जाने की प्रस्तावित योजना है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को यह भी कहा कि वह जगह का बारीकी से अध्ययन करते हुए यह सुनिश्चित अवश्य करें कि जिस जगह पर यह होम्योपैथिक राजकीय महाविद्यालय बनेगा वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से तमाम बातों को ध्यान में रखा जाये ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि होम्योपैथिक राजकीय महाविद्यालय बनाए जाने के लिए लगभग 5 से 7 एकड़ पंचायती भूमि पर बनाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें