फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को नहीं मिली अनुमति तो दिन में लाया ढोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में दुल्हन लेकर पहुंचा किसान का इंजीनियर बेटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना (अंबाला)।
मुलाना निवासी किसान का बेटा और पेशे से इंजीनियर अनुज गोसाईं सोनीपत के गांव दतौली से हेलीकॉप्टर में दुल्हन लेकर लाया। मंगलवार को शादी हुई लेकिन देर शाम तक हेलीकॉप्टर उड़ने की अनुमति नहीं मिली, जिस वजह से डोली शाम के बजाए बुधवार सुबह आई। मुलाना निवासी इंजीनियर अनुज गोसाईं बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे दुल्हन प्रिया गोसाईं को लेकर एमपीएन कालेज में उतरा तो उसे देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। ग्रामीणों ने दूल्हा और दुल्हन के साथ जहां सेल्फी ली, वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही। दूल्हे ने दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए तय किया कि वह हेलीकाप्टर के जरिये मुलाना में दुल्हन के साथ पहुंचेगा। जैसे ही अनुज दुल्हन लेकर हेलीकॉप्टर से मुलाना के एमपीएन कॉलेज में बने हैलिपेड पर पहुंचा, तो ग्रामीण और रिश्तेदार जुटने शुरू हो गए। शायद यह पहला मौका था कि मुलाना में कोई हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया हो।
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर है और एक प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर नियुक्त है। वहीं अनुज की पत्नी प्रिया बीए और बीएड है। अनुज ने बताया कि हेलीकॉप्टर से डोली लाने पर चार लाख रुपये खर्च आया है। हेलीकॉप्टर ने सुबह 10:25 पर दतौली सोनीपत से उड़ान भरी और 11:17 मिनट पर मुलाना पहुंचा। उसका सपना था कि वह पत्नी को हेलीकॉप्टर में लेकर आए। वहीं दुल्हन प्रिया का कहना है कि वह इस सरप्राइज से बहुत खुश है। उसकी भी इच्छा थी कि उसकी शादी अनूठे तरीके से हो। आज उसका सपना साकार हुआ, जो सब के लिए यादगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें