फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- खाद्य एवं पूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बराड़ा से शुरूआत की पायलट प्रोजेक्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्टिफाइड आटा वितरण योजना का खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा।
खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्ण देव कंबोज ने बुधवार को पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के दो विकास खंडों के लिए शुरू की गई फोर्टिफाइड आटा वितरण योजना का शुभारंभ किया। नारायणगढ़ और बराड़ा खंड के लिए शुरू की गई इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक संतोष चौहान सारवान, विभाग निदेशक संजीव वर्मा, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सात लाभार्थियों को आटे के बैग वितरित किए।
इस दौरान मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंद, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में खून की कमी और अन्य विटामिन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती हैं। सरकार द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से इस समस्या के निदान के लिए राशन डिपो में गेहूं आपूर्ति करने की बजाए आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 युक्त फोर्टिफाइड आटा वितरित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बराड़ा और नारायणगढ़ विकास खंड से आरंभ किया गया है और इसकी सफलता के बाद अंत में प्रदेश में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही राशन डिपो धारकों के कमीशन में बढ़ोतरी करने पर निर्णय लेगी और उनकी अन्य जायज लंबित मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है। विधायक संतोष चौहान सारवान ने कहा कि पहली बार प्रदेश में सभी क्षेत्रों का एक-समान विकास किया जा रहा है। इस मौके पर राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष मोहित गंभीर, राशन डिपो होल्डर एसोसिएशन अध्यक्ष मनजीत सिंह ने मंत्री और विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम गिरीश कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के संयुक्त निदेशक एनके मित्तल, डीएफएससी निशांत राठी, भाजपा नेता बलवंत सिंह लंगरछन्नी, खेत्रपाल राणा, रमन वासन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें