फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख की राशि से रेस्ट हाउस में बनेंगे नए कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर अंबाला छावनी लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह का विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है और आगामी छह माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा। अब इस विश्राम गृह के प्रथम तल पर भी नए कमरे, हॉल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए सरकार द्वारा 70 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डा. अनिल दत्ता ने बताया कि इस विश्राम गृह में स्थान की कमी होने के कारण वीआईपी के रूकने तथा विभिन्न बैठकों के आयोजन में दिक्कत पेश आती थी। स्वास्थ्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के नए भवन के प्रथम तल पर अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज ने बताया कि प्रथम तल पर तीन कमरे, एक वीआईवी सूट, कॉन्फ्रेंस हाल और स्टोर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें