फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुलाना।
धीन गांव के बस स्टैंड के पास अल्टो कार व स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं को काफी चोटें आई। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुकेश कुमार निवासी खेड़ा कलां जिला यमुनानगर अपने पिता राम गोपाल, माता दर्शनी देवी व मौसी गोमती को लेकर बराड़ा से यमुनानगर की ओर जा रहा था। मुकेश कुमार ने बताया कि तीनों कांशी जी की यात्रा के बाद बराड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे जिनको लेकर वह दोसड़का से होते हुए यमुनानगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धीन गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी चालक अब्लदुल रसीद ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता राम गोपाल, माता दर्शनी देवी व मौसी गोमती सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए। पिता राम गोपाल की वहीं पर मौत हो गई जबकि माता व मौसी को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल कराया। मुलाना पुलिस ने मुकेश कुमार के बयान पर चालक अब्दुल रसीद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें