फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने कूड़ा फेंकने के लिए आई ट्रेक्टर-ट्रालियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर : 6, 7 व 8
विज्ञापन

- गुस्साए लोगों ने कूड़ा फेंकने के लिए आई ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ीं
- निगम कमिश्नर को फोन पर दी जानकारी, निगम ने बनाया था डंपिंग प्वाइंट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में उस समय आ गई जब 12 क्रास रोड पर पानी की टंकी के ठीक साथ कूड़े का डंपिंग प्वाइंट बना दिया गया। वीरवार सुबह निगम व ठेकेदार के कर्मी यहां ट्रैक्टर-ट्रालियों में वार्ड नंबर 19 का कूड़ा फेंकने पहुंचे। मगर लोगों ने इसका विरोध किया। कर्मी नहीं मानें तो लोगों ने उनका ट्रालियां पकड़ ली। मामले की जानकारी निगम अधिकारियों को दी गई। इसके बाद लोगों को पता चला कि निगम ने वार्ड नंबर 19 का डंपिंग प्वाइंट इस स्थान को तय किया है। गुस्साए लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मामला निगम कमिश्नर सत्येंद्र दूहन के संज्ञान में लाया गया।
12 क्रास रोड पर छप्परबंद मोहल्ले के ठीक समक्ष पानी की टंकी है। इसके बाद निगम द्वारा फिर से यहां कूड़ा फेंकवाया जा रहा था। वीरवार लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने कर्मियों को यहां कूड़ा फेंकने से रोका। मगर कर्मी जब बहस करने लगे तो कालोनी के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने निगम ट्रैक्टर-ट्रालियां व रेहड़ियां पकड़ ली। कर्मियों को कूड़ा फेंकने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूर्णचंद, विनोद, राकेश, जोगिंद्र, अशोक, राजेश, नरेश, सोनू, सुरेश प्रजापति व अन्य का आरोप था कि लगातार कूड़ा यहां फेंकने से इलाके में बदबू का माहौल उत्पन्न हो गया है। उन्होंने मामले की शिकायत निगम से की तो निगम ने बताया कि इस क्षेत्र को डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। लोगों ने बताया कि जिस क्षेत्र को निगम ने प्वाइंट बनाया है उसके ठीक नीचे से पानी की लाइन है और यहां पानी की पाइप लीकेज है। ऐसे में दूषित पानी तक लोगों के घरों में सप्लाई होने का खतरा है। लोगों ने निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो स्वच्छता अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है जबकि दूसरी ओर कूड़ा कालोनी में ही फेंका जा रहा है। विरोध बड़ा तो मौके पर निगम का कोई कर्मी नहीं पहुंचा। जैसे ही कूड़ा फेंकने वाला ठेकेदार मौके पर आया तो उससे लोगों की खूब बहस हुई। इसके बाद लोगों ने फोन पर निगम कमिश्नर दूहन को मामले से अवगत कराया। फिलहाल इसके उपरांत यहां पर निगम द्वारा कूड़ा नहीं फेंका गया। लोगों ने कहा कि यदि भविष्य में इलाके को साफ नहीं किया गया तो वह इसका विरोध जताएंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी लोगों ने इसका विरोध जताया था जिसके बाद निगम ने यहां सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को साफ कराया था, मगर बीते कुछ दिनों से फिर यहां कूड़ा फेंकना आरंभ कर दिया गया था।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें