मुलाना। कांग्रेस नेता वरुण मुलाना ने कहा कि भाजपा के राज में बिजली की छोड़ो, पानी भी महंगा होता जा रहा है। वे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में गरीब आदमी को न तो अनाज मिल पा रहा है और न ही पानी पीने को मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में इंदिरा पेयजल योजना के तहत प्रदेशभर में गरीब जरूरतमंद लोगों को पानी की टंकियां दी गई थी, ताकि आम आदमी साफ स्वच्छ जल पी सके लेकिन भाजपा सरकार पर लालच इस कदर हावी हो चुका है कि अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को भारी भरकम पानी के बिल भेजे जा रहे है और बिल भुगतान न करने पर लोगों के पानी के कनेक्शन काटने की धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नई योजनाएं लाने में तो असफल रही है और कांग्रेस राज के दौरान चलाई गई जनकल्याण योजनाओं को भी बंद करने पर लगी हुई है। इस अवसर पर जंगबीर राणा, डॉ. हरीश मोदगिल, रमेश नामसोत, शंटी दईयामाजरा, रघुबीर सुभरी, राजकुमार नम्बरदार, रमेश राणा, बलजिन्द्र तंदवाल, सुरजन सिंह केसरी, रमेश राणा, जरनैल सिंह जैली, हरदीप राणा आदि उपस्थित रहे।