फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती क्रिकेट ट्रॉफी आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। फतेहपुर क्रिकेट क्लब द्वारा करवाई जा रही 2 दिवसीय पंचायती क्रिकेट ट्रॉफी शनिवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम लाहा में शुरू हुई। इसका शुभारंभ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन व बसपा नेता संजीव वर्मा ने किया। वर्मा ने कहा कि युवाओं को खेल को खेल भावना से खेलते हुए आपसी भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे जैसे व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। पहले दिन बरसुमाजरा ने फतेहपुर की बी टीम को, ओखल ने लाहा को तथा लाहा की बी टीम ने भुरेवाला को शिकस्त दी। डॉ. पवन फतेहपुर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 20 टीम भाग ले रही है और विजेता टीम को 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा व रनरअप को 2100 रुपये बतौर पारितोषिक दिया जायेगा। इस अवसर पर गुरदेव सिंह नंबरदार फतेहपुर ने भी विशेष रूप से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल व सुचारु तरीके से चलाने में विशाल, संदीप, मुकेश, काला, रामधारी, रोहित, प्रियंकर, सदानंद, हरजिंदर, गुल्लू आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें