अंबाला सिटी। सिविल अस्पताल अंबाला शहर में साहा ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों का मेडिकल कैंप संपन्न हुआ। इसमें 46 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। डॉक्टर्स ने बच्चों का चेकअप करके उनके चिकित्सीय प्रमाण पत्र व रेलवे पास बनाए। साथ ही बच्चें को उनकी आवश्यकतानुसार व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, हियरिंग एड, कैलीपर आदि का माप लिया, जो बच्चों को शीघ्र ही विपरीत किए जाएंगे। अस्पताल में पिछले पांच दिनों से दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, मानसिक मंदित व अस्थिदिव्यांग बच्चों की जांच की जा रही है। कैंप का समापन शनिवार डीपीसी रविंद्र अहलावादि व एपीसीएम एस रंधावा ने सभी बीआरसी कम प्रिंसिपल एएम और विशेष शिक्षकों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया।