अंबाला कैंट। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शिविर संचालक सदस्यों ने फ्लैग लोईग करके शिविर निर्देशिका प्रियंका त्यागी को सौंपा गया। इससे पूर्व शिविर के चौथे दिन कैंप फायर का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय चार के प्राचार्य सतीश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान गाइड्स प्रतिभागियों ने स्वागत गीत, समूह गान एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनोरंजन किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संजीव त्यागी, केंद्रीय विद्यालय मथाना कुरुक्षेत्र के प्रभारी प्राचार्य बस्ती राम, केंद्रीय विद्यालय एक के प्रभारी प्राचार्य सुभाष चंद व अन्य सदस्य मौजूद रहे।