फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक हुई, शेष कार्य तेजी से करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का ट्रायल 13 जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए जो भी काम बचा है, वह तेजी से पूरा किया जाए। वे रविवार को कैंट सिविल अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के कार्य को जल्द पूरा करने के समन्वय समिति की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण जनस्वास्थ्य विभाग और विद्युत निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। सिविल सर्जन ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने 15 जुलाई तक अस्पताल में डायलिसिस चिकित्स सुविधा आरंभ करने के आदेश दे रखे हैं तथा सभी संबंधित विभाग अपने शेष कार्यों को समय रहते पूरा करें। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को डायलिसिस सेंटर को आरंभ करने का ट्रायल किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज ने बताया कि आईपीडी ब्लॉक का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष 25 प्रतिशत कार्य 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर एसएमओ डा. सतीश कुमार, एसडीओ एसपी सिंह, एसडीओ इलेक्ट्रीकल के अलावा आरएस गुप्ता, आरके यादव, डॉ. विनय, सोमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें