फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट का हुआ शुभारंभ, कम दाम पर होंगे टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रविवार को हिसार रोड स्थिति पीकेआर जैन वाटिका में हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली के आनंद प्रकाश ने किया। संस्था का नामकरण आचार्य कांशीराम महाराज के नाम पर करके उनके प्रति श्रद्धा व आभार की अभिव्यक्ति की। पीकेआर जैन वाटिका के छात्रों ने अवसरानुकूल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संस्था के प्रधान अरुण जैन बजाज, सचिव विनय जैन, कैशियर भूषण जैन संयुक्त ने बताया कि पीकेआर जैन लगभग 15 करोड़ों की लागत से निर्मित इस स्वास्थ्य संस्थान में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा लगभग सभी रोगों का जांच किया जाएगा। इस इंस्टीट्यूट में ब्लड टेस्ट, सीटी स्कैन, मेमोग्राफी बहुत ही किफायती दामों पर उपलब्ध है, ताकि मध्यम वर्गीय और आर्थिक तौर पर पिछड़ा वर्ग यहां से स्वास्थ्य सुविधाएं लेकर लाभान्वित हो सकें। इस मौके पर पीकेआर मैनेजिंग कमेटी प्रधान रतन जैन, सचिव हेल्थ केयर विनय जैन, कैशियर कुशल जैन, पीकेआर गर्ल सीनियर सेकेंडरी प्रधान राजेश जैन, सचिव भारतभूषण जैन, मैनेजर भूषण जैन, कैशियर हर्ष जैन, सचिव अशोक जैन, मैनेजर मनीष जैन, कैशियर संजय जैन, गुलशन जैन, गौरव जैन, उमेश जैन, विक्रांत जैन, सतपाल जैन, डॉ. वाईपी भाटिया, मनमोहन जैन, प्रो. अशोक जैन व दीपक जैन, सुभाष ओसवाल, एडी गांधी, प्रिंसिपल ज्योत्सना सचदेवा, उमा शर्मा, मुदिता भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें