अंबाला सिटी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली पर जो नमूने भरे थे, उसकी रिपोर्ट आ गई है। विभाग ने 49 सैंपल जांच के लिए करनाल स्थित लैबोरेटरी में भेजे थे। इन नमूनों में 9 खराब गुणवत्ता के मिले हैं। इन खाद्य सामग्री में पनीर, मिल्क केक व अन्य पदार्थ हैं।
जिन प्रतिष्ठानों के खाद्य सामग्री के नमूने गुणवत्ता के मानक से कम आए हैं उन्हें नोटिस थमा दिए गए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद ने बताया कि दीपावली पर 9 नमूने कम गुणावत्ता के मिले थे। कानूनन कार्रवाई की जा रही है। वहीं होली पर सैंपलिंग का अभियान जारी है।