फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तस्कर के पिट्ठू बैग से 9.700 किलोग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चरखी दादरी। एंटी बर्गलरी एवं पीओ स्टाफ ने नौरंगाबास जाटान रोड से बाइक सवार तस्कर को गांजा समेत गिरफ्तार किया है। उसके कंधे पर लदे दो पिट्ठू बैग से नौ किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी मार्केट कीमत करीब एक लाख 25 हजार रुपये आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ झोझूकलां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बुधवार को महिला थाने में पत्रकारवार्ता के दौरान डीएसपी रामसिंह ने बताया कि मंगलवार को एंटी बर्गलरी एवं पीओ स्टाफ टीम एएसआई राकेश के नेतृत्व में झोझूकलां थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नौरंगाबास जाटान निवासी संजय नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। कुछ समय बाद वह लाल रंग की बाइक पर नौरंगाबास राजपूतान से नौरंगाबास जाटान की तरफ आएगा। उसके पास काफी मात्रा में गांजा है और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है। ्रडीएसपी रामसिंह ने बताया कि इस आधार पर टीम ने नौरंगाबास जाटाना गांव के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक लाल रंग की बाइक आती नजर आई। उसे रुकवाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नौरंगाबास जाटान निवासी संजय बताया। संदेह के आधार पर उसे तलाशी के लिए नोटिस दिया गया। डीएसपी ने बताया कि उनकी मौजूदगी में आरोपी के कंधे पर लदे दो पिट्ठू बैग की जांच की गई तो उनमें से गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजा की मात्रा नौ किलो 700 ग्राम मिली। टीम ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और उसके खिलाफ झोझूकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें