फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 8.80 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कनाडा भेजने के नाम पर महिला से आठ लाख 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित महिला की मुंबई निवासी जोया से फोन पर बातचीत हुई थी। दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान 30 लाख में कनाडा भेजने की बात हुई। आरोपी की ओर से पीड़ित से आठ लाख 80 हजार लेने के बाद भी जब टिकट और वीजा नहीं दिया तो पीड़ित को अपने साथ हुए फ्रॉड के बारे में पता लगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी अंबाला को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। गांव जनसुई निवासी पुष्पा ने बताया कि जोया ने उसे मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। इसके बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली गई थी। जहां पर जोया ने 30 लाख में विदेश भेजने की बात कही। यह सुनकर पुष्पा आरोपी की बातों में फंस गई और उसने 26 अगस्त 2022 को दो लाख और 29 अगस्त को एक लाख 80 हजार ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद पुष्पा को आरोपी जोया ने कहा कि उसका वीजा लग गया है और उसे टिकट के लिए पांच लाख और दे दे। बाकी की पेमेंट वह कनाडा पहुंचने के बाद दे देगा। महिला ने बताया कि उसने 30 अगस्त को 5 लाख रुपए और ट्रांसफर करा दिए। पुष्पा आरोपी से लगातार टिकट और वीजा के बारे में पूछती रही। लेकिन उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आरोपी ने उसे अभी तक न तो कनाडा भेजा और न ही पेमेंट लौटाई। उसे बाद में पता लगा कि आरोपी महिला धोखाधड़ी का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें