फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 8.70 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर यमुनानगर के व्यक्ति से करीब 8.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित मनजिंद्र को आरोपी अनिल भाटिया ने ढाई गुना मुनाफे का लालच देकर झांसे में लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसकी फरवरी 2022 में की मुलाकात दोस्त के जरिये छावनी रेलवे कॉलोनी में हुई थी और वहीं पर लेनदेन हुआ था। पड़ाव पुलिस ने यमुनानगर निवासी मनजिंद्र की शिकायत पर अनिल भाटिया पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के पृथ्वी नगर फरखपुर जगाधरी वर्कशॉप निवासी मनजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अंबाला कैंट रेलवे कॉलोनी अनिल उसके दोस्त ओंकार सिंह का जानकार है। फरवरी 2022 में जब वह अंबाला कैंट में अपने दोस्त ओंकार सिंह से मिलने गया था, वहां आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने वन टू वन नाम की क्रिप्टो करेंसी कंपनी के बारे में बताया।
विज्ञापन

उसे लालच दिया कि इस कंपनी में पैसा लगाने पर थोड़े समय बाद कई गुना करके वापस मिलते हैं। आरोपी ने उसे पैसा सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया और खुद पैसों की गारंटी भी ली। उसने अपने दोस्तों से उधार लेकर 9 लाख रुपये मार्च 2022 में आरोपी को दिए। आरोपी ने छह माह बाद रकम का ढाई गुना वापस देने का वादा किया था, लेकिन आरोपी ने दोबारा रकम नहीं लौटाई। अभी तक सिर्फ उसे 30 हजार रुपये दिए। बकाया रकम के लिए आरोपी टाल-मटोल कर रहा है।
24 अगस्त को वह अंबाला कैंट आया और आरोपी से रकम मांगी तो आरोपी गालीगलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं झूठे केस में फंसाने की धमकी देता रहा और बोला कि उसे गैंगस्टर से जान-पहचान है। 30 सितंबर 2022 में आरोपी को पड़ाव थाना पुलिस ने बुलाया था। मौजिज लोगों के बीच 2-3 महीने में पैसे देने का वादा किया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें