अंबाला सिटी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी राजकीय पॉलिटेक्निक के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने साल 2026 के बैच ने बडी सफलता हासिल की। पिछले पांच दिनों में आयोजित विशेष प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान संस्थान के 87 विद्यार्थियों का चयन देश की तीन कंपनियों में हुआ है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 27 छात्रों को चुना है, जबकि गोदरेज बॉयस लिमिटेड, मोहाली ने सबसे अधिक 45 विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। इसके अतिरिक्त, साहा स्थित कंधारी बेवरेजेस लिमिटेड में 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ। संवाद