फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा, समाधान और सुगम एप के सदुपयोग से चुनाव में आएगी पारदर्शिता : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा, समाधान और सुगम एप के सदुपयोग से चुनाव में आएगी पारदर्शिता : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि कोई भी राजनैतिक दल व प्रत्याशी रैली, बैठक, रोड शो, वाहनों, हेलीकॉप्टर आदि के लिए अनुमति अब सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन ले सकते हैं। प्रत्याशियों द्वारा चुनावी बैठक और लॉउडस्पीकर, वाहन परमिट, जलसा, जुलूस, रैली, स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग, हेलीकॉप्टर, हेलीपैड, मंच व बेरिकेड निर्माण सहित अन्य सभी प्रकार की अनुमति के लिए संबंधित एआरओ को निर्धारित प्रारूप में, सुविधा पोर्टल पर अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद सुविधा लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

बराड़ ने बताया कि समाधान एप राजनैतिक दलों द्वारा की गई शिकायतों की मॉनीटरिंग करेगी। इसके माध्यम से राजनैतिक दल या प्रत्याशी मुख्य चुनाव आयुक्त से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी तक कहीं भी अपनी चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। संबंधित को 24 घंटों से लेकर 5 दिन के अंदर ऑनलाइन ही उक्त शिकायत का जबाव देना होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से शिकायतों को अनसुना करने की समस्याओं का समाधान होगा। इसके अलावा सुगम एप के माध्यम से पता चल सकेगा कि चुनाव में किन-किन वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। कौन-कौन से वाहनों को उपयोग के लिए लिया गया है और उन्हें कहा-कहां लगाया गया है तथा कितने दिनों तक उसे कार्य में लगाया जाएगा, किस वाहन में कितना तेल डाला गया है। चुनाव आयोग उक्त एप के उपयोग के प्रति काफी गंभीर हैं। इसे बेहतर ढंग से उपयोग करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और राजनैतिक दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें