फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडहॉक कमेटी ने पुलिस व अधिकारियों की निगरानी में तुड़वाया प्रिंसिपल कार्यालय का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
एडहॉक कमेटी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में तुड़वाया प्रिंसिपल कार्यालय का ताला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विवाद शुक्रवार को फिर तूल पकड़ गया। करीब चार माह से स्कूल प्रिंसिपल कार्यालय पर लगे ताले को पुलिस की अगुवाई में एडहॉक कमेटी ने तुड़वाया। इस दौरान तहसीलदार विक्रम सिंगला मौके पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए बाकायदा वीडियोग्राफी की गई।
दिसंबर में स्कूल के तत्कालीन प्रिंसिपल नीरज बाली स्कूल कार्यालय पर ताला लगाकर चले गए थे। इसके बाद से अब तक स्कूल कार्यालय का ताला नहीं खोला गया था। जानकारी के अनुसार स्कूल कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए एडहॉक कमेटी ने जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को कई बार पत्र लिखा। इसके अलावा डीसी के संज्ञान में भी मामला डाला। आरोप है कि इसी कार्यालय में स्कूल का सारा रिकॉर्ड रखा हुआ था। रिकॉर्ड के अलावा बच्चों से फीस के रूप में लिए गए लाखों रुपये का फंड भी इसी कार्यालय में था। ताला नहीं खुलने के कारण शिक्षकों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा था। एडहॉक कमेटी की शिकायत पर डीसी ने तहसीलदार विक्रम सिंगला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर प्रिंसिपल कार्यालय का ताला तोड़ने के निर्देश दिए। टीम ने ताला तोड़कर सारा रिकॉर्ड एडहॉक कमेटी के सुपुर्द कर दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस बात की जानकारी नहीं मिली थी कि कार्यालय से एडहॉक कमेटी को कितनी राशि मिली।
विज्ञापन

---
एडहॉक कमेटी को खत्म कर एडमिनिस्ट्रेट लगाने की दिनभर रही अटकलें
वहीं दूसरी ओर एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाई गई एडहॉक कमेटी को हटाकर स्कूल में एडमिनिस्ट्रेटर लगाने की चर्चाएं दिनभर जारी रहीं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एडहॉक कमेटी को हटाया नहीं गया था। बताया जा रहा है कि जिला फर्म एंड सोसायटी रजिस्ट्रार ने एडहॉक कमेटी को हटाकर एडमिनिस्ट्रेटर लगाने के लिए डीसी से राय मांगी है।
---
ताला लगाने के बाद यह यह नोटिस चस्पा कर गए थे प्रिंसिपल नीरज बाली
आज में व्यक्तिगत कार्य से चंडीगढ़ जा रहा हूं और मेरा आफिस का वह कक्ष जिसमें की सारा नकद रुपया और विद्यालय अकांउट के दस्तावेज पड़े हैं, को ताला लगाकर जा रहा हूं। यदि मेरी अनुपस्थिति में एडहॉक कमेटी ने उस कक्ष का ताला तोड़कर चार्ज लेने की कोशिश की तो होने वाले नुकसान के वह स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन

---
जिला उपायुक्त के आदेश पर शुक्रवार को एसए जैन स्कूल के रिकॉर्ड की सूची बनाकर एडहॉक कमेटी को सौंप दी गई है। रिकॉर्ड के पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी करवाई गई। आगामी कार्रवाई उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी।
- विक्रम सिंगला, ड्यूटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें