किसानों के प्रदर्शन के कारण चार ट्रेन रद्द, कई के रूट बदले
अंबाला कैंट। पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन का असर रेलवे पर पड़ा है। अंबाला-लुधियाना-अमृसर रेलमार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें विरोध के कारण प्रभावित हुई है। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि फिरोजपुर रेल मंडल के अधीन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस कारण सोमवार को ट्रेन नंबर 14505 अमृतसर-नंगलडैम एक्सप्रेस, 12412 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12241 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रही। इसी तरह 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहेगी। इसी तरह कई ट्रेनों के रुट डायवर्ट किए गए, जिनमें 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12030 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल एवं 18102 जम्मू-टाटा एक्सप्रेस को अमृतसर के तरनतारण से डायवर्ट किया गया।