फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराड़ा में 19 से 21 तक होला मोहल्ला समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा में 19 से 21 तक होला मोहल्ला समागम
विज्ञापन

बराड़ा। डेरा संत बाबा दलजीत सिंह बराड़ा में तीन दिवसीय होला मोहल्ला समागम श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संत बाबा दलजीत सिंह और एडवोकेट तेजिंद्र सिंह ने बताया कि 19 से लेकर 21 मार्च तक तीन दिवसीय समागम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 19 मार्च को श्री अखंड पाठ साहिब रखे जाएंगे। 21 मार्च को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत निशान साहिब की सेवा होगी। उन्होंने बताया कि इस समागम में रागी लखविन्द्र सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई सुखविन्द्र सिंह, जोगिन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह ढाडी जत्था, मनिन्द्र सिंह व संत बाबा दलजीत सिंह ने कथा, कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर गुरु का लंगर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें