फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार बना बेल परिवार : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी परिवार बना बेल परिवार : विज
विज्ञापन

फोटो नंबर : 39
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि गांधी परिवार बेल परिवार बन गया है। गांव बोह, गोविंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चाय कार्यक्रमों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार के दस वर्षों में पूरे देश में आतंकवाद व भ्रष्टाचार की घटनाएं घटा करती थीं। एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद की घटनाओं को कश्मीर तक ही सीमित करने में सफल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके विश्व के तीन देशों में भारत का स्थान बना लिया है, जिन्होंने दूसरे देश में घुसकर अपने जवानों की शहादत का बदला लिया है। इससे पूर्व अमेरिका और इजरायल ही ऐसे देश थे। यूपीए सरकार के समय भ्रष्टाचार चरम पर था, यही कारण है कि जनता अब गांधी परिवार को बेल परिवार के नाम से जानने लगी है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें