फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सेफ्टी विभाग ने ट्विन सिटी में भरे मिठाइयों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड सेफ्टी विभाग ने लिए मिठाइयों के सैंपल
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 40
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को ट्विन सिटी में छह दुकानों से मिठाइयों व खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इन सैंपल को करनाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। फूड सेफ्टी अफसर सुभाष चंद्र ने बताया कि टीम ने शुक्रवार को सिटी में सैनी स्वीट्स से कलाकंद, शिवानी डेयरी से दूध, सिंधी स्वीट्स से खोया बर्फी का सैंपल लिया। इसके अलावा कैंट के सरदार स्वीट्स से खोया व गुलाब जामुन, क्वालिटी स्वीट्स से चमचम व सिटी में साहनी स्वीट्स से खोया का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि यह सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए अभियान चलाया है, जिसमें ये सैंपलिंग की जा रही है। जो भी सैंपल फेल पाए जाएंगे, उन पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें