महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं संपूर्ण मानव जाति के लिए : बेदी
फोटो नंबर----2
जिलास्तर पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में जहां सभी को साथ लेकर विकास कार्यों को करवाया जा रहा है, वहीं महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लेकर लोगों की भावनाओं का सम्मान करने का काम किया गया है। महर्षि वाल्मीकि ने महान ग्रंथ रामायण की रचना की थी और उन द्वारा दी गई शिक्षाएं संपूर्ण मानव जाति के लिए हैं।
बेदी शुक्रवार को पंचायत भवन में जिलास्तर पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस मौके पर डीसी शरणदीप कौर बराड़ व नगराधीश सुशील कुमार ने मुख्यातिथि को महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट किया तथा वाल्मीकि आश्रम मुलाना (सिरसगढ़) समिति के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाई। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सहोता, एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी हितेंद्र चौधरी, जिला कल्याण अधिकारी कमल धीमान मौजूद रहे।
सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बेदी ने कहा कि चार वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे के उद्देश्य को लेकर जो विजन बनाया था, उसे पूरा करने का काम किया है और आज पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को करवाकर इसे साकार करने का काम भी किया गया है।
इस मौके पर सोहन लाल डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल विवेक कोहली व एसडी कॉलेज अंबाला छावनी की हिंदी प्राध्यापिका विजय शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर जानकारी दी। इस अवसर पर डीईओ उमा शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी कमल धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर, रोशन बेदी, सोमनाथ, मोहन लाल परोचा, मंगल जी, सतीश कुमार, रीना सिंगला, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उपनिदेशक अरुण कांत, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरला कपूर, जिला सचिव बीनू गर्ग, मनीष कुमार मौजूद रहे।