फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल में छाया एसडी कालेज, अंकिता आल राउंड बेस्ट जिमनास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडबॉल में छाया एसडी कॉलेज, अंकिता आल राउंड बेस्ट जिमनास्ट
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 60, 61, 63
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
23 से 25 तक अंबाला में होगी बैडमिंटन व जिमनास्टिक स्टेट गेम्स
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। खेल विभाग द्वारा करवाई गई जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में जहां हैंडबाल में एसडी कालेज चैंपियन बना, वहीं अंकिता आल राउंड बेस्ट जिमनास्ट रहीं। बुधवार को खेल महाकुंभ के समापन पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खेल उपनिदेशक अरुणकांत ने बताया कि लड़कों की हैंडबाल में एसडी कॉलेज कैंट, जीएमएन कॉलेज कैंट, जीएमएन कोचिंग सेंटर कैंट, लड़कियों में एसडी कॉलेज कैंट, फारुखा खालसा स्कूल कैंट, जीएमएन कॉलेज कैंट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह लड़कियों की वॉलीबॉल में एसएमएस खालसा कॉलेज बराड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घेल व भड़ोग क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों की बास्केटबॉल में अंबाला बुल्स, अंबाला बास्केटबॉल क्लब, शेरगिल अकादमी, लड़कियों में एसए जैन कॉलेज सिटी, आर्मी स्कूल कैंट, डीएवी मुरलीधर स्कूल सिटी, लड़कों की कबड्डी में एसए जैन कॉलेज सिटी, गांव उकलाना, सारंगपुर, लड़कियों में एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज सिटी, सुल्तानपुर गांव, चमन वाटिका स्कूल, लड़कों की फुटबॉल मेें एसडी कॉलेज कैंट, डीएफसी डीआरएम कैंट, मिक्की मॉडल स्कूल कैंट, लड़कियों में आर्मी स्कूल कैंट, मिक्की मॉडल स्कूल कैंट तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंट की टीम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की हॉकी में राजकीय स्कूल कांवला सिटी, सिटी कोचिंग सेंटर अंबाला सिटी, कोचिंग सेंटर अंबाला कैंट, लड़कियों में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक कैंट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

उधर, लड़कियों की जिमनास्टिक में अंकिता आल राउंड बेस्ट जिमनास्ट घोषित की गई, वहीं शिवानी दूसरे तथा निकिता तीसरे स्थान पर रहीं। कोच बलबीर सिंह ने बताया कि वाल्ट में शिवानी, रुचि व दीक्षा, बैलेंस बीम में निकिता, भारती व कशिश, फ्लोर एक्सरसाइज में ईशा राणा, रेन्या, गरिमा, रिदमिक जिमनास्टिक बॉल ऑपरेट्स में शिवानी, खुशप्रीत, जाह्नवी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। रिबन में पलक, खुशबू, रिदिमा, हूप में रिचा, हनिका, पायल, क्लब्स में जाह्नवी, रिदिमा, खुशप्रीत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर कोच सुधा बसीन, संतोष धीमान, कुसुम, पूनम, नेहा, वाईसीओ रेखा सरीन, सुरेखा, कार्यालय अधीक्षक आशा किरण, महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
ग्रीको रोमन कुश्ती को चाहिए प्रोत्साहन
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में कुश्ती के तहत फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें फ्री स्टाइल में तो काफी खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि ग्रीको रोमन कुश्ती में काफी कम पहलवान शामिल हुए। दोनों के खेल स्टाइल में काफी अंतर है। हालांकि कोच भी मानते हैं कि फ्रीस्टाइल कुश्ती काफी प्रचलित है, जबकि ग्रीको रोमन सीखने वाले खिलाड़ी भी कम हैं। उल्लेखनीय है कि फ्रीस्टाइल कुश्ती में जहां कमर से नीचे दांव लगा सकते हैं, जबकि ग्रीको रोमन शैली में पहलवान को कमर से ऊपर ही दांव लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

23 से स्टेट लेवल खेल महाकुंभ
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के बाद 23 से स्टेट लेवल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अंबाला में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अंबाला में 23 से 25 अक्तूबर तक बैडमिंटन और जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस में प्रदेश भर से खिलाड़ी जुटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें