गद्दों की दुकान में लगी आग, सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मंगलवार को राय मार्केट स्थित गद्दों की एक दुकान में आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। सुबह दुकान से उठते धुएं को देखते हुए दुकान मालिक को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक नवनीत सिंह व कंवरप्रीत सिंह ने इस बारे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग लगने के कारण करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जबकि माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।