फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों से निकले बच्चों ने प्रदेश का नाम किया है रोशन : शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों से निकले बच्चों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में पिछले चार वर्षों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है। सरकारी स्कूलों से निकले विद्यार्थियों ने कड़ा परिश्रम करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिले में हजारों विद्यार्थी अनेक नामी प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह बात शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने शनिवार को मुलाना के एमएम कांटिनेंटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने 147 प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और संस्थानों को केट आचार्य अलंकार अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया। यहां पहुंचने पर एमएम यूनिर्वसिटी के कोषाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने उन्हें पौधा रूपी गमला भेंट किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं तथा वह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए उन्हें तैयार करने का कार्य करते हैं। भाजपा सरकार के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, क्योंकि नैतिकता के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए किया राशि का प्रावधान
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थी, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए सरकार द्वारा 10 करोड़ की राशि का अलग से प्रावधान किया गया है। ऐसे विद्यार्थी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने स्वयं हिसार में एक ऐसी प्रतिभावान छात्रा जोकि आर्थिक रूप से कमजोर थी, उसे उच्च शिक्षा (इंजीनियर) हासिल करने के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा उपलब्ध करवाने का काम किया है। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति तरसेम गर्ग, सचिव डॉ. संजीव गर्ग, एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार, डीएसपी सुधीर तनेजा, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, बीईओ राम प्रकाश, भाजपा महामंत्री सतीश मेहता, साहा मंडल प्रधान रमन वासन, डॉ. जितेंद्र शर्मा, अनिल मनचंदा, मोनिका कालड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें