फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने गई निगम टीम का विरोध, दंपति ने छिड़का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा हटवाने गई निगम की टीम का विरोध, दंपति ने छिड़का तेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। निकटवर्ती गांव नंगल में गली पर कब्जा छुड़ाने के लिए दल-बल के साथ निगम की टीम मंगलवार दोपहर को मौके पर पहुंची। टीम अभी कब्जा हटवा ही रही थी कि तभी एकाएक घर से निकले दंपति ने स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। यह देख महेश नगर पुलिस टीम ने तुरंत दंपति को हिरासत में ले लिया। दपंति व परिवार के एक अन्य सदस्यों को थाने लाया गया। हालांकि बाद में निगम ने कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई पूरी की और यहां बन रही रोड निर्माण का कार्य पूरा कराया। निगम द्वारा महेश नगर पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई जिसके बाद दंपति को छोड़ दिया गया।
नंगल में गली पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। निगम को शिकायत मिलने के बाद टीम जैसे ही अधिकारियों के अमले के साथ पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। निगम की टीम में डीडीपीओ प्रताप सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर थे जबकि निगम के जेई तेजिंदर सिंह, जेई हरीश व अन्य पुलिस बल व होमगार्ड के जवान शामिल रहे। जैसे ही गली से कब्जा हटवाने का प्रयास किया तो यहां के रहने वाले तुलसी राम व उसकी पत्नी प्रेमो देवी ने विरोध शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दोनों ने अपने ऊपर तेल छिड़क लिया। इसके बाद चाकू उठाकर भी अपने आप को मारने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में दिए गए थे नोटिस
कब्जा हटवाने से पहले निगम द्वारा तुलसी राम को नोटिस जारी किए गए थे, मगर इसका सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया था। हालांकि वकील के माध्यम से निगम को तुलसी राम ने नोटिस जरूर दिया था। गांव में गली का निर्माण कार्य चल रहा था और रोड जोड़ने के हिस्से पर कब्जा था। निगम का आरोप है कि तुलसीराम ने मिट्टी व लकड़ियां गिराकर यहां पर कब्जा किया था। तुलसीराम, उसकी पत्नी व तुलसीराम के भाई को पुलिस महेश नगर थाने ले गई जिसके बाद कब्जा हटवाकर यहां सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें