फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का हत्यारोपी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जग्गी कालोनी में बेटे नवजोत का हत्यारोपी पिता जोरावर सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है।
बता दें कि पुलिस ने हत्यारोपी के जान-पहचान वालों को और रिश्तेदारों को भी रडार पर लिया है। मामले में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जोरावर की पत्नी की उसकी मां और भाई से नहीं बनती थी। इसके चलते पुलिस ने इन दोनों लोगों से भी आरोपी के संबंध में पूछताछ की है। बलदेव नगर चौकी इंचार्ज धर्मबीर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जग्गी कॉलोनी फेस-2 निवासी जोरावर सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर और 17 वर्षीय बेटे नवजोत के साथ रहता था। इस मामले में पीड़ित महिला और आरोपी की पत्नी कुलविंदर का कहना है कि उसका एक बेटा नवजोत एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। महिला का कहना है कि रात करीब 10.30 पर उसने अपने पति और बेटे को खाना खिलाया। इसके बाद उसका पति अपने कमरे में चला गया और वह और उसका बेटा दूसरे कमरे में लेट गए। अचानक उसका पति जोरवार चाकू लेकर गालियां देते हुए मेरे कमरे में आया। उसने चाकू से मुझ पर वार किया। इस बीच नवजोत उसे बचाने के लिए आ गया। महिला का कहना है कि उसके पति का चाकू का वार उसके बेटे के गर्दन में दो जगह लगा और खून बहने लगा। इसके बाद उसने मदद के लिए आवाज लगाई और घायल बेटे को लेकर एक निजी अस्पताल को गई। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें