फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की स्टार रेटिंग में अंबाला की पंचायत हो गई थी फेल, अब केंद्र की टीम करेगी स्वच्छता का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रदेश सरकार की तरफ से हुई स्टार ग्रेडिंग में जहां अंबाला की पंचायत को स्वच्छता में एक भी स्टार नहीं मिला था, वहीं केंद्र की टीम 1 से 31 अगस्त तक गांवों में स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों का निरीक्षण करेगी। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि देशभर के ग्रामीण क्षेत्र में 1 से 31 अगस्त तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर) पर इस सर्वेक्षण का परिणाम घोषित किया जाएगा।
उपायुक्त मंगलवार को एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंस हाल में ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारियों को संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 की विधिवत शुरुआत की। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित राजकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, गांवों में स्थित धार्मिक स्थलों, गांव के प्रवेश द्वार तथा गांवों में स्थित अन्य विभागों के कार्यालयों का भी निरीक्षण होगा। सर्वेक्षण टीम द्वारा निरीक्षण के साथ-साथ गांव वासियों से सरकार के प्रयासों से चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रमों के कारण स्वच्छता की स्थिति में आए सुधार पर फीडबैक भी लेंगे। यह टीमें गांवों में बने व्यक्तिगत और सामूहिक शौचालयों, उनके प्रयोग और स्थिति का भी अवलोकन करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी शौचालयों की जियो टैगिंग होना भी जरूरी है और यह कार्य सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जुलाई माह के अंत तक पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के साथ जिप व ब्लॉक समिति सदस्यों को भी करें शामिल
उन्होंने कहा कि स्वच्छता गतिविधियों में पंचायत के साथ-साथ जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों को भी शामिल करें। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के लिए स्वच्छता गतिविधियों को एक अभियान का रूप देने की आवश्यकता है। वर्षा के दिनों में गोबर व इस तरह के अन्य कूड़े के बेहतर प्रबंधन के लिए गांव वासियों को गड्ढे बनाकर उसमें कूड़ा डालने के लिए प्रेरित करें। जिला प्रशासन द्वारा सभी विकास खंडों में विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा अन्य विभागों से नोडल अधिकारी भी लगाए जाएंगे जो पूरी गतिविधियों पर ध्यान रखने के साथ-साथ जहां खामियां हैं, उनके सुधार में भी विभाग का सहयोग करेंगे। बैठक में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदिति, डीडीपीओ रेनू जैन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमन कादियान, राजन सिंगला, सुमित बक्शी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें