फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली चुराकर चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्राली चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
गांव जफरपुर निवासी एक किसान की गन्ने से लदी ट्रैक्टर की ट्राली चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। किसान कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी ट्राली गन्ने से भर कर सरदाहेड़ी अड्डे पर खड़ी की थी। लेकिन अगली सुबह जब देखा तो वहां से उसकी गन्ने से लदी ट्राली चोरी हो चुकी थी। वहीं किसान सुरेश कुमार निवासी धीन की ट्राली को भी चोरों ने खेतों में बने बरामदे से चुरा लिया। मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए सीआईए के सहयोग से कार्रवाई जारी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें